लंदन, 1 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री केरोलिना कुरकोवा को सुपर मॉडल कहलाना पसंद नहीं है क्योंकि वह पेशे से नहीं बल्कि अपने व्यक्तित्व से पहचानी जाना चाहती हैं।
वेबसाइट ‘फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 16 साल से मॉडलिंग की दुनिया में जलवे बिखेरने रहीं 31 वर्षीय केरोलिना को लोग उनकी प्रतिभा और व्यक्तित्व पर टिप्पणी करने के बजाय प्रतिष्ठित शीर्षक सुपर मॉडल से संबोधित कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, “इसका कुछ भी मतलब नहीं है। यह अजीब शब्द है, इससे अच्छा मैं खुद को कूल कहलाना पसंद करूंगी या मेहनती या अच्छा कहलाना पसंद करूंगी।”
हालांकि, केरोलिना खुश हैं कि वह अब भी अपने काम में सक्रिय हैं क्योंकि वह केंडल जेनर, गीगी हदीद जैसे नए लोगों को समझती हैं।
dharmpath.com dharmpath