केली ने कान छिदवाए!

लॉस एंजेलिस, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। रिएलिटी टीवी स्टार केली जेनर ने कान छिदवाए हैं। उन्होंने एक मोबाइल एप्लीकेशन पर तस्वीर भी साझा की।

केली ने स्नैपचैट पर अपने छिदे हुए कानों की तस्वीर साझा की।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, एक फोटो में केली ने सोने की बालियां पहने हुए अपने दाएं कान की फोटो डाली।

एक अन्य तस्वीर में उन्होंने गहनों से सजे बाएं कान की तस्वीर साझा की। तस्वीरों में केली ने दोनों कानों में अलग अलग बालियां पहन रखी हैं।

तस्वीरों में साफ तौर पर केली के कान बालियों के पास लाल और हल्के सूजे दिख रहे हैं, जिससे पता चलता है कि उन्होंने हाल ही में कान छिदवाए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493