केली बेटे को नहीं दे रही नया तोहफा

लॉस एंजेलिस, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। गायिका केली रोलैंड अपने बेटे को पिछले क्रिसमस का तोहफा इस क्रिसमस पर दे रही हैं।

वेबसाइट ‘पेजसिक्स डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, केली जोर देती हैं कि वह और उनके पति टिम विदरस्पून अपने 12 माह के बेटे टाइटन को बिगाड़ना नहीं चाहते, क्योंकि उसे पिछले साल ही क्रिसमस पर बहुत सारे उपहार मिले थे।

केली ने कहा, “उसे एक साल में ढेरों तोहफे मिल गए हैं। उसका जब जन्म हुआ था, वह अगले क्रिसमस के लिए तैयार था।”

उन्होंने कहा, “हम उनमें से कुछ उपहार को वापस उठाकर रखने वाले हैं। वह जब तक तीन साल का नहीं हो जाता, उसे ये नहीं मिलेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493