केली ब्रूक ने नग्न पोज दिए

लॉस एंजेलिस, 18 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री और मॉडल केली ब्रूक ने नए अमेरिकी धारावाहिक ‘वन बिग हैपी’ के ट्रेलर में नग्न पोज दिए हैं।

इस शो के निर्माता प्रसिद्ध टेलीविजन शो प्रस्तोता एलेन डीजनरेस हैं। शो को इस साल मार्च में प्रसारित किया जाएगा।

ब्रूक इस धारावाहिक में प्रूडन्स का किरदार अदा कर रहीं हैं जो कि ल्यूक (निक जानो) से शादी कर लेती हैं। ल्यूक को बाद में पता चलता है कि उसके साथ रहने वाली उसकी समलैंगिक साथी गर्भवती है।

‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ की रपट के मुताबिक, ट्रेलर में 35 वर्षीय अभिनेत्री नग्न नजर आ रही हैं और वह अपने हाथ अपनी पीठ पर रखे हुए हैं।

इस धारावाहिक में जेनो और ब्रूक के अलावा एलिशा कथबर्ट, ब्रूक लियोंस और मिसान अकुया भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493