केली 1 दशक बाद बनेंगी मां

लॉस एंजेलिस, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। रिएलिटी टीवी स्टार केली जेनर (17) का कहना है कि वह आज से दस साल बाद मां बनने के बारे में सोचेंगी।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, केली ने पत्रिका ‘टीन वोग’ को एक साक्षात्कार में बताया, “जब मैं मां बनने के बारे में सोचती हूं तो लगता है अभी इसमें 10 साल लगेंगे। शायद 2025 में मैं एक बच्चे की मां होऊंगी।”

उन्होंने कहा, “आपके पास बहनें होना एक अच्छी बात है। मेरी हर बहन के साथ मेरा एक अलग रिश्ता है। मैं किम (कर्दाशियां) से फैशन के नुस्खे लेती हूं, कोल हमारे परिवार की सलाहकार संरक्षक जैसी है और कोर्टनी मेरी दूसरी मां जैसी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493