केविन ने गर्भवती पत्नी को धोखा देने के आरोप खारिज किए

लॉस एंजिलिस, 23 जुलाई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता केविन हार्ट ने उन आरोपों को खारिज किया है, जिसमें कहा गया कि वह अपनी गर्भवती पत्नी एनिको पारिस को धोखा दे रहे हैं।

यह आरोप तब लगे जब मियामी के एक होटल के बाहर किसी अन्य महिला के साथ उनकी नजदीकी का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ।

हार्ट ने ‘ईटीऑनलाइन डॉट कॉम’ से कहा, “यह बिल्कुल भी सच नहीं है। ये जगह मियामी है, जहां क्लब सुबह 6 बजे बंद होते हैं। तो वास्तव में मैं घर जल्दी लौट रहा था।”

हार्ट का बयान इस सप्ताह के शुरुआत में जारी उन तस्वीरों और वीडियो के बाद आया है, जिसमें वे मियामी बीच होटल के बाहर 3 जुलाई को सुबह करीब 5 बजे एक महिला के साथ देखे गए थे।

ऐसा पहली बार नहीं है जब हार्ट पर अपनी पत्नी को धोखा देने का आरोप लगा है। उनकी पहली पत्नी टोरेई ने यह दावा किया था कि उनकी वर्तमान पत्नी पारिस के साथ उनका नजदीकी तब भी थीं, जब वे टोरेई के साथ शादी के बंधन में थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493