केविन ने हत्या से पूर्व की थी क्रिस्टीना का दिल जीतने की कोशिश

लॉस एंजेलिस, 17 जून (आईएएनएस)। टेलीविजन के गायन रियलिटी शो ‘द वॉइस’ की स्टार गायिका क्रिस्टीना ग्रिमी के हत्यारे केविन जेम्स लोइबिल ने हत्या से पूर्व गायिका का दिल जीतने की भरसक कोशिश की थी।

‘द वॉइस’ की प्रतिभागी क्रिस्टीना ग्रिमी (22) की 11 जून को ऑरलैंडो के द प्लाजा लाइव में केविन (27) ने उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह अपने शो के बाद ऑटोग्राफ दे रही थीं। उनकी हत्या के बाद केविन ने अपने आप को भी खत्म कर लिया था।

केविन के सह-कर्मियों ने अब क्रिस्टीना के प्रति उसकी दीवानगी का खुलासा किया है।

वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, केविन ने क्रिस्टीना की नजर में खुद को आकर्षित दिखाने के लिए हेयर ट्रांसप्लांट और आंखों की सर्जरी करवाई थी और वजन कम करने के लिए शाकाहारी बन गया था।

केविन ने क्रिस्टीना के प्रति अपने प्यार को कभी नहीं छुपाया और वह हर रोज उनके गीतों को भी सुनता था।

केविन ने मार्च में क्रिस्टीना के एक कार्यक्रम में जाकर उनसे मिलने की कोशिश भी की थी। उसने अपने सहकर्मियों को बताया था कि वह हर रोज क्रिस्टीना के साथ ऑनलाइन गेम्स खेलता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493