लॉस एंजेल्स, 13 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी कॉमेडी सीरीज ‘ग्ली’ के पूर्व सितारे केविन मैकहाले का कहना है कि उन्होंने अपनी लैंगिकता को कभी भी नहीं छुपाया और वे यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उनके चाहनेवाले इस बात को समझें कि वे हमेशा खुद पर गर्व करते हैं।
अभिनेता ने ट्विटर पर उस समय खुलासा किया कि वे समलैंगिंक है, जब उन्होंने गायक एरियाना ग्रांडे के गीत ‘नो टियर्स लेफ्ट टू क्राई’ के बारे में लिखा था।
बिलबोर्ड डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पूछे जाने पर कि क्या वे अपनी लैंगिकता को छुपाते रहे हैं। उन्होंने कहा, “अगर कोई मेरा बड़ा प्रशंसक है और मैं जो कुछ भी करता हूं (सोशल मीडिया पर) उसकी जानकारी रखता है, जैसे मैं ट्विटर पर रोजाना लोगों से बात करता हूं। मैं समझता हूं कि उनके लिए इसमें आश्चर्य जैसी कोई बात नहीं है और लोग पहले से यह जानते हैं।”
उन्होंने फेसबुक लाइव चैट पर कहा, “मैंने हमेशा एलजीबीटी (लेस्बियन, गे, बायसेक्सुअल और ट्रांसजेंडर) संगठनों की मदद की है और ऐसा इसलिए किया है, क्योंकि मुझे लगता है कि मेरा इसमें निहित स्वार्थ है और मैं इनकी मदद करना चाहता हूं।”
मैकहाले ने यह भी उल्लेख किया कि उन्होंने अभिनेता ऑस्टिन मैकेंजे के साथ अपने संबंधों को गोपनीय बनाकर इसलिए रखा, “ताकि जिस व्यक्ति के साथ मैं संबंध में हूं वह सुरक्षित रहे।”
dharmpath.com dharmpath