केविन हार्ट ने पत्नी, बच्चों से माफी मांगी

लॉस एंजेलिस, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता-कामेडियन केविन हार्ट ने एक ऐसी महिला के साथ अपने संबंध स्वीकारने के बाद अपनी गर्भवती पत्नी एनीको पैरिश और बच्चों से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है, जो उन्हें ब्लैकमेल कर रही है।

वेबसाइट टीएमजेड के मुताबिक, एक महिला ने कथित तौर पर एक वीडियो का हवाला देते हुए कॉमेडियन से पैसों की मांग की है, जिसमें दोनों आपत्तिजनक स्थिति में हैं।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, कथित फुटेज पर कुछ बोले बिना उन्होंने अपना गुनाह स्वीकार लिया कि उन्होंने गलत किया है।

कॉमेडियन ने एक वीडियो के जरिए माफी मांगते हुए कहा, “मैं आदर्श नहीं हूं और मैं यहां बैठकर यह नहीं कहूंगा कि मैं किसी भी तरह आदर्श हूं। मैने गलती की है और खुद को ऐसी स्थिति में डाल दिया है, जहां बुरी चीजें ही हो सकती हैं और ऐसा ही हुआ।”

उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, “अपनी पत्नी और बच्चों से माफी मांगता हूं। मुझे सब ठीक करना होगा और मैं करूंगा। मैंने कभी दावा नहीं किया कि मैं सही हूं। मैं तुमसे प्यार करता हूं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493