‘केशव’ में ईशा कोप्पिकर, पोस्टर जारी

चेन्नई, 8 मार्च (आईएएनएस)। तेलुगू फिल्म ‘केशव’ के निर्माताओं ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर का विशेष पोस्टर जारी किया। इसमें वह पुलिसकर्मी की भूमिका में हैं, ‘क्या कूल हैं हम’ की तरह।

एक दशक बाद तेलुगू फिल्म उद्योग में वापसी कर रहीं ईशा पोस्टर में अलग अंदाज में नजर आ रही हैं।

सुधीर वर्मा द्वारा निर्देशित ‘केशव’ में निखिल सिद्धार्थ महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

फिल्म में ईशा कोरियाई मार्शल आर्ट्स की एक शैली हेपकीडो करती नजर आएंगी।

फिल्म यूनिट के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “वह हेपकीडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की उपाध्यक्ष हैं। फिल्म में वह स्टंट करते नजर आएंगी और हेपकीडो सहित मारधाड़ वाले दृश्यों की कोरियोग्राफी के लिए चीन और जापान से पेशेवरों को लाने की योजना बना रही हैं।”

इससे पहले यह खबर थी कि इस किरदार के लिए ऐशा गुप्ता पर विचार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, “नाम में गड़बड़ी हो सकती है। हालांकि, ईशा और ऐशा नाम में मामूली फर्क है। हमने कभी ऐशा के बारे में नहीं सोचा, क्योंकि इस किरदार के लिए हम किसी वरिष्ठ कलाकार की तलाश में थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493