केशा की बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स प्रस्तुति को तालियों से सराहा

लास वेगास, 23 मई (आईएएनएस)। गायिका केशा ने यहां बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स-2016 में गायक-गीतकार बॉब डाइलन के चर्चित गाने ‘इट ऐंट मी बेब’ पर एक भावुक प्रस्तुति दी, जिसे सराहते हुए लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाईं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, केशा (29) को डा. ल्यूक के साथ चल रहे उनके कानूनी विवाद के कारण पिछले सप्ताह पुरस्कार समारोह में गाने की इजाजत देने से मना कर दिया गया था। उन्होंने यहां रविवार को टी-मोबाइल एरेना में डाइलन का 1964 का ‘इट ऐंट मी बेब’ गाना गाया और दर्शकों से खूब तालियां पाईं।

केशा ने प्रस्तुति देने के बाद प्रशंसकों को धन्यवाद देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, “मैं आज रात मुझे गाना गाने की अनुमति देने के लिए बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स की बहुत आभारी हूं। यह मेरी तरह की प्रार्थना है। यह मेरी थैरेपी है..मुझे बुलाने के लिए शुक्रिया।”

इस सप्ताह की शुरुआत में केशा के इस पुरस्कार समारोह में गाने पर उस वक्त कैंची चल गई थी, जब रिकॉर्ड निर्माता डा. ल्यूक के लेबल केमोसबे ने केशा को दी गाना गाने की अनुमति वापस ले ली थी।

रिकॉर्ड निर्माता कंपनी ने हालांकि उन्हें बाद में यह आश्वासन मिलने गाना गाने की इजाजत दे दी थी कि समारोह में कानूनी विवाद का जिक्र नहीं किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493