केशा ने की भड़कीली पोशाक और मेकअप से तौबा

लॉस एंजेलिस, 20 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी गायिका केशा को अपनी त्वचा की वजह से बीयर और चमकीले बुरादे से दूरी बनानी पड़ी है, क्योंकि इन चीजों से उनकी त्वचा को एलर्जी हो गई है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, केशा ने स्वीकार किया कि अब वह पहले की तरह मंच पर सिर से पांव तक चमकीले बुरादे में लिपटी नहीं जा सकतीं, क्योंकि इससे उनकी त्वचा को एलर्जी होती है।

केशा ने इस बारे में विस्तार से बताया, “मैं बीते समय को बड़े प्यार से याद करती हूं, क्योंकि मैंने गुजरे वक्त में अपने बालों और त्वचा के साथ काफी प्रयोग किए और उनका लुत्फ उठाया है।”

उन्होंने बताया, “मंच पर जाने से पहले मैं हमेशा पूरे शरीर पर बीयर मलती थी और फिर चमकीले बुरादे से भरे बॉथटब में लोट लगाती थी, पर अब ऐसा नहीं कर सकती, क्योंकि इससे मेरी त्वचा को एलर्जी होती है।”

अपने भड़कीले वस्त्रों और भारी मेकअप के लिए पहचानी जाने वाली 28 वर्षीया केशा ने अब भड़कीली पोशाकों और मेकअप से तौबा कर लिया है और अपनी स्वाभाविक त्वचा के साथ मंच पर जाने का मन बना लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493