केशा ने कोचेला फेस्ट में प्रस्तुति से प्रशंसकों को हैरान किया

लॉस एंजेलिस, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। गायिका केशा ने कोचेला वैली म्यूजिक एंड आर्ट्स फेस्टिवल में अचानक प्रस्तुति देकर अपने प्रशंसकों को हैरान कर दिया।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 29 वर्षीय गायिका ने डीजे जेड के साथ प्रस्तुति दी।

इससे पहले निर्माता डॉ. ल्यूक के खिलाफ यौन शोषण के केशा के दावों के बावजूद एक अदालत ने गायिका को रिकॉर्डिग करार से मुक्त होने की इजाजत देने से इनकार कर दिया था।

हालांकि केशा ने भीड़ को संबोधित नहीं किया, लेकिन उनके प्रशंसक उन्हें मंच पर वापस देखकर बेहद उत्साहित थे।

इस जोड़ी ने इससे पहले इंस्टाग्राम पर इस प्रस्तुति का संकेत दिया था।

केशा ने लिखा था, “आज की रात कुछ अनोखा होगा। हम आ रहे हैं। चार घंटे और इंतजार शुरू।” वहीं जेड ने लिखा था, “कोचेला, शनिवार रात 9.30 बजे। इसे न भूलें। मैंने एक बड़ी योजना बनाई है। वहां पहुंचें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493