नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। रियल स्टेट डेवलपर के डब्ल्यू समूह ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में दो नई वाणिज्यिक परियोजनाएं शुरू की है। इसके तहत हाई स्ट्री शॉपिंग डेस्टिनेशन्स बनाए गए हैं। पहला ‘के डब्ल्यू ब्लू पर्ल’ दिल्ली के करोल बाग तथा दूसरा ‘के डब्ल्यू दिल्ली-6’, गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में लांच किया गया है।
कंपनी ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि लांचिग के मौके पर बुकिंग के लिए ग्राहकों को एप्पल आई 7 फोन दिए गए। साथ ही ग्राहकों एवं ब्रोकरों के लिए आकर्षक योजना एवं सरल भुगतान योजना भी पेश की गई। इस अवसर पर कंपनी 47 दुकानें तत्काल बेचने में कामयाब रही।
के डब्ल्यू समूह के निदेशक पंकज कुमार जैन ने कहा, “विमुद्रीकरण के सकारात्मक प्रभावों से बाजार बेहद उत्साहित है और हमें हमारे मूल्यवान ग्राहकों का पूरा समर्थन प्राप्त है। राजनगर एक्सटेंशन में हमारे फ्लैगशिप परियोजना के डब्ल्यू सृष्टी फेज-1 की समय पर डिलिवरी से ग्राहकों का भरोसा के डब्ल्यू समूह पर और भी ज्यादा मजबूत हुआ है और इसी वजह से हम नई परियोजनाओं को लांच करने में कामयाब हुए हैं।”
dharmpath.com dharmpath