कैंडी टेस्ट : धवन, राहुल की शतकीय साझेदारी से भारत की मजबूत शुरुआत

पल्लेकेले (श्रीलंका), 12 अगस्त (आईएएनएस)। अपना सलामी जोड़ी शिखर धवन (नाबाद 64) और लोकेश राहुल (नाबाद 67) की शानदार शतकीय साझेदारी के दम पर भारत ने पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम पर जारी तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को भोजनकाल तक अपनी पहली पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 134 रन बना लिए हैं।

भारत तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनाए हुए है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लेने वाली भारतीय टीम की ओर से पारी की शुरुआत करने उतरे धवन और लोकेश ने अब तक 27 ओवर खेलते हुए 134 रनों की साझेदारी कर ली है।

अपने करियरा का 26वां टेस्ट मैच खेल रहे धवन ने अब तक 66 गेंदों पर 9 चौके लगाए।

धवन के साथ भारत की मजबूत पारी को थामे हुए राहुल अपने करियर का 19वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी पारी में अब तक 97 गेंदों में 6 चौके जड़े हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493