कैंडी टेस्ट : भारत ने टॉस जीत चुनी बल्लेबाजी (लीड-1)

कोलंबो, 12 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ यहां पल्लेकेले स्टेडियम में खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में शुक्रवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

भारत की नजरें इस मैच को जीतकर श्रीलंका में पहली बार 3-0 से सीरीज अपने नाम करने पर होंगी। भारत ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में जीत हासिल करने के बाद कोलंबो में दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर पहले ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है।

भारत के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उन पर आईसीसी ने पिछले 24 महीनों में छह नकारात्मक अंक होने के कारण एक मैच का प्रतिबंध लगाया है। उनकी जगह चाइनामैन कुलदीप यादव को अंतिम एकादश में चुना गया है। इसके अलावा भारतीय टीम में कोई और बदलाव देखने को नहीं मिला है।

श्रीलंका ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। लक्ष्मण संदकाना, विश्व फर्नाडो, लाहिरू कुमारा को टीम में जगह मिली है। चोटिल रंगाना हेराथ इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनके अलावा धनंजय डी सिल्वा और नुवान प्रदीप भी इस मैच में नहीं हैं।

टीमें :

भारत : विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), उमेश यादव, हार्दिक पांड्या और मोहम्मद शमी।

श्रीलंका : दिनेश चंडीमल (कप्तान), दीमुथ करुरणात्ने, उपुल थरंगा, कुशल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), दिलरूवान परेरा, लक्ष्मण संदकाना, विश्व फर्नाडो, लाहिरू कुमारा और मलिंदा पुष्पकुमारा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493