कैंसर का इलाज करा रहे बाल रोगियों से मिले टाइगर

जयपुर, 21 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल में कैंसर का इलाज करा रहे बाल रोगियों से शुक्रवार को मुलाकात की।

कैंसर पीड़ितों से मिलने पहुंचे टाइगर ने बच्चों को अपने हाथों से मनचाहे उपहार दिए और उनकी डांस करने की फरमाइश भी पूरी की।

टाइगर ने नम्र होकर कहा, “वह कोई हीरो नहीं, बल्कि ये बच्चे जो अपनी लड़ाई की इस बीमारी के खिलाफ लड़ रहें हैं, वे असली हीरो हैं। मैं बहुत ही प्रेरित हुआ हूं और इन्हें स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं देता हूं।”

ड्रीम्ज फाउंडेशन (केजीके इनिशिएटिव) की पहल र्रूडींज फाउंडेशन का उद्देश्य कैंसर जैसी भयावह बीमारी से पीड़ित बालरो गियों को मनचाहे उपहार देकर उनके चेहरों पर मुस्कान लाना है। इसके तहत अस्पताल में भर्ती एक से 16 साल की आयु के बच्चों की कोई भी एक इच्छा पूरी करने की पहल की जाती है।

ड्रीम्ज फाउंडेशन की अध्यक्षा अनिला कोठारी के नेतृत्व में अब तक 3000 से अधिक बाल रोगियों की इच्छा पूरी की जा चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493