कैटरीना कैफ ने प्रशंसकों के साथ होली मनाई

मुंबई, 22 मार्च (आईएएनएस)। रंगों का त्यौहार होली बॉलीवुड सितारों समेत सभी को काफी रोमांचित करता है। जहां कुछ बॉलीवुड सितारे इस त्यौहार को निजी तौर पर मनाते हैं, तो कुछ इसे अपने फैंस के साथ मनाते हैं।

इस होली, बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अपने फैंस के साथ होली मनाने का निर्णय लिया और उन्होंने जूम होली पार्टी का काफी आनंद उठाया।

समारोह में कैटरीना होली मनाने के लिए पूरी तरह तैयार लग रही थीं। उन्होंने शानदार परिधान पहना था। समारोह में मौजूद सभी की तरह कैटरीना ने भी अपने फैंस की साथ होली मनाई। उन्होंने इसके साथ ही फोटो भी खिंचवाई।

जूम होली पार्टी में ऋचा चड्ढा, डिनो मोरिया, विद्युत जामवाल, सुनील ग्रोवर, रैपर बादशाह, आयुष शर्मा भी मौजूद थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493