कैटरीना ने बिकनी लुक के लिए 7 किलो वजन घटाया

मुंबई, 18 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपनी आगामी फिल्म ‘बार-बार देखो’ के गाने ‘सौ आसमान’ में बिकनी में नजर आ रही हैं।

इसमें कैटरीना की छरहरी काया लोगों को खूब भा रही है लेकिन इसके लिए कैटरीना ने कड़ी मेहनत की है।

कैटरीना ने इस किरदार के लिए सात किलोग्राम वजन कम किया है।

योगा के कई सेशन और जमकर वर्कआउट करने के बाद उनका यह लुक अब सबके सामने है।

सूत्रों के मुताबिक, कैटरीना ने इस फिल्म के लिए जितनी मेहनत की उतनी अभी तक किसी भी फिल्म के लिए नहीं की। इसी का नतीजा है कि आज आप कैटरीना को इतना स्लिम देख रहें हैं, उतना पहले कभी नहीं देखा होगा। यह उनकी मेहनत का ही नतीजा है कि एक दशक पहले बॉलीवुड में दस्तक देने के बाद भी वह इंडस्ट्री की सबसे हॉट और फ्रेश फेश बनी हुई है।

यह फिल्म नौ सितंबर को रिलीज होगी। इसमें कैटरीना के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493