कैटलिन जेनर नहीं कर रही सोफिया हचिंस को डेट

लॉस एंजलिस , 5 नवंबर (आईएएनएस)। रिएलटी टीवी की जानी मानी हस्ती कैटलिन जेनर के प्रतिनिधि का कहना है कि जेनर समलैंगिक मॉडल सोफिया हचिंस को डेट नहीं कर रही हैं।

मैक्सिको के लॉस काबोस में 29 अक्टूबर को 68 वर्षीय जेनर और 21 वर्षीय हचिंस को छुट्टियों के दौरान एक बीच पर साथ साथ देखा गया था जिसके बाद से उनके फैंस ने हचिंस को डेट करने के कयास लगाने शुरू कर दिये थे।

यूएसमैगजिन डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, जेनर की प्रतिनिधि ने उन सभी दावों को खारिज कर दिया है।

इस सप्ताह की शुरुआत में उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक, वह दोनों रोसवुड रिसॉर्ट के लास वेन्तानास अल पाराइजो में रूके थे।

हचिंस ने कॉलेज के दिनों में लिंग परिवर्तन करवाया था और जेनर को अपना प्रेरणा स्त्रोत बताया था। जेनर ने 2015 के मध्य में पुरुष से महिला के लिए लिंग परिवर्तन करवाया था और जनवरी में उनकी लिंग पुष्टिकरण सर्जरी की गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493