कैटलिन जेनर ने ट्रंप का समर्थन करना बंद किया

न्यूयॉर्क, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी प्रशासन द्वारा ‘लैंगिक परिभाषा’ में संभावित बदलाव के संदर्भ में ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता कैटलिन जेनर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को समर्थन देना बंद कर दिया है।

जेनर ने ट्रांसजेंडर अधिकारों के मामले में ट्रंप के रिकॉर्ड के मद्देनजर ऐसा करने का फैसला किया।

पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी और रियलिटी टीवी स्टार ने कहा कि वह इस बात को लेकर आशावादी थीं कि वह ट्रंप प्रशासन के साथ काम कर सकती हैं, लेकिन गुरुवार को समाचार पत्र ‘वाशिंगटन पोस्ट’ के लिए एक आलेख में उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी यह धारणा गलत थी।

उन्होंने लिखा, “वास्तविकता यह है कि राष्ट्रपति द्वारा ट्रांसजेंडर समुदाय पर लगातार हमला किया जा रहा है।”

बीबीसी के मुताबिक, समाचार पत्र ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की इस खबर के बाद कि सरकार आधिकारिक तौर पर लैंगिकता को जैविक और स्थायी रूप से परिभाषित करने पर विचार कर रही है, ट्रंप को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

सरकार द्वारा लाए जा रहा बदलाव पिछली नीति को रद्द कर देगा, जो ट्रांसजेंडर पहचान को आसान बनाती है और इसके बजाय लोग जिस लिंग के साथ पैदा हो रहे हैं, महज उसके आधार पर उनकी लैंगिकता को परिभाषित करेगा।

अपने लेख में जेनर ने ट्रंप पर ट्रांसजेंडर समुदाय को ‘राजनीतिक मोहरे’ के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

जेनर ने कहा, “हमारे देश के नेता ने पहले ही हाशिए पर रहे और संघर्षरत समुदाय के लिए कोई सम्मान नहीं दिखाया है।”

जेनर ने आगे कहा “उन्होंने हमारी मानवता को नजरअंदाज कर दिया है। उन्होंने हमारी गरिमा का अपमान किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493