कैटलीन को ‘डैड’ पुकारे जाने से गुरेज नहीं

लॉस एंजेलिस, 7 जून (आईएएनएस)। लिंग परिवर्तन सर्जरी कराकर पुरुष से महिला बनीं पूर्व ओलंपिक चैंपियन एवं टेलीविजन रियलिटी स्टार कैटलीन जेनर ने अपने बच्चों को उन्हें अभी भी ‘डैड’ बोलने की इजाजत दे रखी है।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ को एक सूत्र ने बताया, “कैटलीन ने अपने सभी बच्चों को अलग-अलग बैठाकर उनसे बात की और कहा कि वह इस परिस्थिति से सामंजस्य बैठाने के लिए पूरा वक्त लें। वह (कैटलीन) स्वयं को ब्रूस कहलवाना पसंद नहीं करेंगी, लेकिन उन्होंने बच्चों से कहा है कि वह फिलहाल उन्हें डैड पुकार सकते हैं।”

कैटलीन को बेटी कैंडल, केली, कैसेंड्रा, बेटे बर्ट, ब्रॉडी व ब्रैंडन और सौतेली बेटी किम, कोल, कर्टनी और रोब कर्दशियां हैं।

एक आंतरिक सूत्र के अनुसार, कैटलीन समझ रही हैं कि इस सच(लिंग परिवर्तन सर्जरी) को हजम करना किसी के लिए भी आसान नहीं है। कोई भी रातोंरात इस बदलाव की उम्मीद नहीं कर सकता। अगर कई व्यक्तियों में से एक व्यक्ति गलती करे, तो कोई बड़ी बात नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493