कैटी प्राइस ने पारिवारिक मसले के कारण शो रद्द किया

मैनचेस्टर, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। टेलीविजन शख्सियत कैटी प्राइस ने मैनचेस्टर में अपना एक शो रद्द कर दिया है क्योंकि उनके सामने अचानक अपने बच्चे से जुड़ा कोई पारिवारिक मसला आ गया है।

प्राइस शनिवार को मैनचेस्टर में प्रस्तुति देने वाली थीं।

प्राइस के हार्वे (14), जूनियर (12), प्रिंसेस (10), जेट (4) और एक तीन साल का बेटा बनी हैं।

‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, प्राइस (39) ने शनिवार को ट्विटर पर अपने प्रशंसकों से माफी मांगते हुए स्पष्टीकरण दिया कि यह मसला बहुत गंभीर है इसलिए वह कार्यक्रम पेश नहीं कर पाएंगी।

उन्होंने आगे लिखा, “दुर्भाग्यवश, मेरे पास मैनचेस्टर में अपना शो रद्द करने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है क्योंकि मेरे सामने अचानक अपने बच्चे से जुड़ी एक पारिवारिक समस्या आ गई है और इस मसले में पुलिस भी शामिल है।”

उन्होंने कहा, “मेरे सभी प्रशंसकों के लिए और उन सभी लोगों के लिए जिन्होंने टिकट खरीद लिया है, आखिरी समय में उन्हें निराश करने के लिए मैं उनसे माफी मांगती हूं। यह कुछ ऐसा है जो मेरे बस से बाहर है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493