कैटेलोनिया के अपदस्थ राष्ट्रपति पुइगडेमोंट जर्मनी में गिरफ्तार

बर्लिन, 26 मार्च (आईएएनएस)। कैटेलोनिया के पूर्व राष्ट्रपति कार्ल्स पुइगडेमोंट को रविवार को डेनमार्क से जर्मनी में प्रवेश करने के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। जर्मनी की पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।

बर्लिन, 26 मार्च (आईएएनएस)। कैटेलोनिया के पूर्व राष्ट्रपति कार्ल्स पुइगडेमोंट को रविवार को डेनमार्क से जर्मनी में प्रवेश करने के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। जर्मनी की पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।

सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, जर्मनी पुलिस के एक प्रवक्ता ने पुइगडेमोंट की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें यूरोपियन वॉरंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

पुलस ने बताया कि उन्हें श्लेस्विग-होलस्टेन में हाइवे पेट्रोल पुलिस ने फेडरल हाइवे 7 पर गिरफ्तार किया गया, जहां से वे बेल्जियम लौटना चाहते थे।

इसी बीच, स्थानीय समाचार पत्र कीलर नैक्रिक्टेन ने न्यायिक हलकों के हवाले से बताया कि पुइगडेमोंट प्रत्यक्ष तौर पर जर्मनी में शरण के लिए आवेदन करने पर विचार कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल अक्टूबर में स्पेन से आजाद होने की कैटेलोनिया की नाकाम कोशिश के बाद से पुइगडेमोंट फरार चल रहे हैं। स्पेन की सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पुइगडेमोंट और कुछ अन्य लोगों की गिरफ्तारी के नए वॉरंट जारी किए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493