कैटेलोनिया मामले से दुखी हैं नडाल

बीजिंग, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल ने सोमवार को कहा कि वह अपने देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र कैटेलोनिया में जारी विवाद से बेहद दुखी हैं और इस मामले को देखकर उनकी आंखों में आंसू आ गए हैं।

बीजिंग, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल ने सोमवार को कहा कि वह अपने देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र कैटेलोनिया में जारी विवाद से बेहद दुखी हैं और इस मामले को देखकर उनकी आंखों में आंसू आ गए हैं।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, वहां की क्षेत्रीय सरकार ने रविवार को प्रतिबंध के बाद भी स्पेन से अलग होने के लिए जनमत संग्रह कराया था जिसके कारण दंगे हुए और पुलिस को हस्ताक्षेप करना पड़ा। क्षेत्रीय अधिकारियों के अनुसार इस मामले में अभी तक 700 से ज्यादा लोग चोटिल हो चुके हैं।

नडाल ने बार्सिलोना में हिंसा के दृश्य देखने के बाद कहा, “कल जो कुछ भी हुआ वह शर्म की बात है। जब मैंने उस देश में जहां हम सब एक साथ रहते हैं और हमने पूरे विश्व के लिए उदाहरण पेश किया है वहां इस तरह का माहौल देखा तो व्यक्तिगत तौर पर मुझे रोना आ रहा था।”

विश्व की सर्वोच्च वरीयता पुरुष टेनिस खिलाड़ी नडाल ने कहा, “जो छवि हमने विश्व के सामने पेश की है वो नकारात्मक है।”

नडाल ने यह बात चीन ओपन से पहले बीजिंग में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कही।

नडाल ने पहले ही साफ कर दिया है कि वह कैटेलोनिया के स्वतंत्रता आंदोलन में उसके साथ नहीं हैं।

इसी साल अमेरिकी ओपन का खिताब जीतने के बाद नडाल ने कहा था कि वह कैटेलोनिया में स्वतंत्रता की मांग को लेकर जो तनाव पैदा हो रहा है उससे निराश हैं।

उन्होंने कहा था, “बिना कैटेलोनिया के स्पेन छोटा हो जाएगा वहीं यही हाल बिना स्पेन के कैटेलोनिया का होगा। मैं स्पेन के साथ हूं, लेकिन मैं कैटेलोनिया के भी काफी करीब हूं। बिना किसी शक के एक साथ रहते हुए हम मजबूत हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493