कैथरीन विनिक निर्देशन में डेब्यू करने को लेकर उत्साहित

लॉस एंजेलिस, 27 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री कैथरीन विनिक ‘वाइकिंग्स’ के छठे सीजन से निर्देशन में कदम रखने जा रही हैं और वह इसे लेकर उत्साहित हैं।

लॉस एंजेलिस, 27 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री कैथरीन विनिक ‘वाइकिंग्स’ के छठे सीजन से निर्देशन में कदम रखने जा रही हैं और वह इसे लेकर उत्साहित हैं।

अभिनेत्री टेलीविजन श्रृंखला की एक कड़ी का निर्देशन करेंगी।

विनिक ने एक बयान में कहा, “मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं पहली बार निर्देशन के मैदान में कदम रखने जा रही हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं एक कड़ी का निर्देशन कर रही हूं। यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।”

इसके लिए वह क्या तैयारी कर रही हैं, यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मैं इसके लिए लगभग एक साल से तैयारी कर रही थी। सेट पर मैं हर विभाग के प्रमुख, क्रू और सेट पर काम करने वाली अविश्वसनीय प्रतिभाओं से सीख रही हूं। इतने लंबे समय तक एक अभिनेत्री के रूप में काम करने के दौरान मैंने बहुत सारी चीजें देखी हैं और उससे मुझे निर्देशन के लिए तैयार होने में मदद मिली है।”

यह शो भारत में एएक्सएन चैनल पर प्रसारित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493