कैनन सांस्कृतिक समझ बढ़ाने के लिए पहनते हैं पगड़ी

लॉस एंजिलिस, 16 जनवरी (आईएएनएस)। टीवी शो प्रस्तोता निक कैनन ने कहा कि उन्होंने ‘सांस्कृतिक समझ’ बढ़ाने के लिए पगड़ी पहनी है।

डेलीमेल डॉट को डॉट यूरे की रिपोर्ट में बताया गया कि कैनन ने अपनी पगड़ी और ‘द एलेन डीजेनेरेस शो’ में पूर्व पत्नी मारिया कैरे के साथ नववर्ष के अवसर पर दिए गए वाले प्रदर्शन के बीच में आई बाधा के बारे में बात करते हुए यह जानकारी दी।

इस शो के लिए 36 वर्षीय प्रस्तोता ने भूरे रंग की टीशर्ट, सफेद जैकेट और काली जींस के साथ सफेद रंग की पगड़ी पहनी थी, जिस पर हीरों से कढ़ाई की गई थी।

‘अमेरिकाज गॉट टैलेंट’ के प्रस्तोता ने कहा कि वे ‘कुछ समय से’ पगड़ियों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं और इसिलिए उसे पहनते हैं ताकि दूसरे भी ‘भिन्नता को अपना’ सकें।

कैरी के नववर्ष प्रदर्शन के सजीव टीवी प्रसारण में आई तकनीकी गड़बड़ी के बारे में पूछे जाने पर कैनन ने कहा, “आप मुझे जानते हैं। मैं साजिश ढूंढनेवाला आदमी हूं। इसलिए मेरा मानना है कि सरकार ने यह साजिश की है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493