कैनरा बैंक का शुद्ध लाभ 40 फीसदी घटा

बेंगलुरू, 5 अगस्त (आईएएनएस)। कैनरा बैंक ने बुधवार को कहा कि उसका शुद्ध लाभ मौजूदा कारोबारी साल की प्रथम तिमाहीमें 40.6 फीसदी कम रहा।

बैंक ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को दी गई नियामकीय सूचना में कहा कि एकल आधार पर उसका शुद्ध लाभ आलोच्य तिमाही में 478.84 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 806.86 करोड़ रुपये था।

कुल आय हालांकि बढ़कर 12,252.64 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि में 11,728.01 करोड़ रुपये था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493