‘कैप्टन मार्वेल’ में नजर आ सकती हैं एमिली

लॉस एंजेलिस, 3 अगस्त (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री एमिली ब्लंट आने वाली फिल्म ‘कैप्टन मार्वेल’ में कैरोल डैनवर्स की भूमिका करने वाली है। यह फिल्म महिला सुपरहीरो के बारे में होगी और एमिली इसमें सुपरहीरो की भूमिका में दिखाई देंगी।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, फिल्म ‘कैप्टन मार्वेल’ के बारे में चर्चा हो रही है कि अभिनेत्री एमिली ब्लंट फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली हैं।

टेलीविजन शो ‘मीट द मूवी प्रेस’ के ताजा एपीसोड में प्रस्तोता अल मेयिम्बे ने खुलासा किया कि 32 वर्षीय एमिली कैरोल डैनवर्स उर्फ कैप्टन मार्वेल की भूमिका के लिए संभावित उम्मीदवार हो सकती हैं।

अप्रैल महीने में फिल्म के बारे में चर्चा थी कि निर्माता अभिनेत्री चार्ली थेरॉन को मुख्य भूमिका में लेना चाहते हैं। हालांकि फिल्म के कलाकारों को लेकर अब तक किसी तरह की पुष्टि नहीं की गई है।

कैरोल डैनवर्स नाम का चरित्र सबसे पहले 1968 में आई फिल्म ‘मार्वेल सुपर-हीरोज’ में नजर आया था, जिसमें वह अमेरिकी वायु सेना की सुरक्षा प्रमुख थी और एक हादसे के बाद वह कैप्टन मार्वेल के रूप में उभरीं।

फिल्म ‘कैप्टन मार्वेल’ अमेरिका में दो नवंबर 2018 को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493