कैमरन ने की मोदी के ब्रिटेन दौरे की पुष्टि

लंदन, 28 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री इस साल के आखिर में ब्रिटेन के दौरे पर जाएंगे, जिसकी पुष्टि उनके ब्रिटिश समकक्ष डेविड कैमरन ने की।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हालिया ब्रिटेन यात्रा के संदर्भ में उन्हें लिखे पत्र में कैमरन ने कहा, “भारत के साथ संबंध ब्रिटेन की प्राथमिकता हैं और हम इस साल के अंत में आपके प्रधानमंत्री का ब्रिटेन में स्वागत करने के लिए तैयार हैं।”

पिछले कुछ समय से अटकलें लगाई जा रही थी कि मोदी नवंबर में ब्रिटेन का दौरा कर सकते हैं।

भारतीय विदेश सचिव एस.जयशंकर पिछले महीने लंदन में थे। इस दौरान उन्होंने ब्रिटेन के विदेश सचिव के साथ मोदी के ब्रिटेन दौरे सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की।

ब्रिटेन में रह रहा गुजराती हिंदू समुदाय मोदी के इस दौरे का उत्सुकतापूर्वक इंतजार कर रहा है। हालांकि, इस दौरान ब्रिटेन के मानवाधिकार समूह मोदी के खिलाफ प्रदर्शन भी कर सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493