कैमरून के नए कोच बने ह्यूगो ब्रूस

याओंदे (कैमरून), 14 फरवरी (आईएएनएस)। बेल्जियम के ह्यूगो ब्रूस को कैमरून फुटबाल टीम का नया कोच नियुक्त किया गया। कैमरून फुटबाल संघ ने इसकी घोषणा की।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, बेल्जियम के क्लब एंडरलेश्ट और क्लब ब्रूगे के लिए खेल चुके 63 वर्षीय ह्यूगो बेल्जियम के दो क्लबों के कोच रह चुके हैं।

इसके अलावा ह्यूगो तुर्की के क्लब ट्राब्जोन्सपोर और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के क्लब अल-जजीरा को भी बतौर कोच अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

कैमरून फुटबाल संघ ने शनिवार को कहा कि बेल्जियम के ही स्वेन वांडेनब्रोएक ह्यूगो के सहायक का पदभार संभालेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493