कैमरून में आत्मघाती हमला, 11 की मौत

याओंडे, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। अफ्रीकी देश कैमरून में शुक्रवार को एक आत्मघाती बम हमला हुआ, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

सैन्य सूत्र ने बताया कि विस्फोटकों से लैस 13 वर्षीया किशोरी स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे कोलोफाटा शहर के एक घर में घुसी और उसने खुद को उड़ा लिया, जिसमें किशोरी सहित पांच लोगों की मौत हो गई।

सूत्र का कहना है कि इस हमले में गंभीर रूप से घायल पांच लोगों की अस्पताल में मौत हो गई, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई।

सूत्र ने बताया कि अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि नाइजीरिया के आतंकवादी संगठन बोको हराम ने इस हमले को अंजाम दिया है।

इस साल जुलाई से कैमरून में आत्मघाती बम विस्फोटों की संख्या बढ़ी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493