कैमरून में आत्मघाती हमला, 2 हमलावरों की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो युवा महिलाओं ने नाइजीरिया के सुदूर उत्तरी क्षेत्र के गांव बोडो में स्वयं को बम से उड़ा दिया, जिसमें इन दोनों महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा घायल हो गया। इन महिलाओं को नाइजीरिया के आतंकवादी समूह बोको हराम का सदस्य माना जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि दो महिलाओं ने बम विस्फोट कर दिया। सैन्य सूत्रों ने बताया कि एक अन्य आत्मघाती हमलावर ने रविवार को सुदूर उत्तरी क्षेत्र के तोलकोमारी में बम विस्फोट कर दिया, जिसमें हमलावर की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493