सेना के एक सूत्र ने फोन पर बताया कि फार नॉर्थ रीजन के कोलोफाटा कस्बे में स्थित स्थानीय राजनीतिक कार्यालय के नजदीक स्थानीय समयानुसार सुबह 5.30 बजे एक युवक ने को खुद को बम से उड़ा लिया।
नाइजीरिया की सीमा से लगे इलाके में हुई इस वारदात में हालांकि आत्मघाती हमलावर के अलावा अन्य किसी की मौत नहीं हुई।
सूत्र ने बताया कि इसके बाद एक अन्य आत्मघाती हमलावर को कैमरून के एक सैनिक ने पहचान लिया और गोली मार दी। तीन अन्य संदिग्ध आतंकवादी भागने में सफल रहे।
सूत्र ने बताया कि आम नागरिकों या सेना में से किसी की मौत नहीं हुई है और न ही कोई घायल हुआ है।
सूत्र के अनुसार, कोलोफाटा में शुक्रवार को भी एक आत्मघाती विस्फोट हुआ था, जिसमें आत्मघाती हमलावर सहित नौ लोगों की मौत हो गई थी तथा 22 अन्य घायल हुए थे।
dharmpath.com dharmpath