कैमरे, दर्शकों के सामने प्रस्तुति देना पसंद करती हैं परिणिति

नई दिल्ली, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका से ‘ड्रीम टीम’ के दौरे से वापस आई अभिनेत्री परिणिति चोपड़ा का कहना है कि उन्हें कैमरे के साथ-साथ दर्शकों के सामने लाइव प्रदर्शन करना अच्छा लगता है।

बड़े पर्दे और लाइव प्रदर्शन में से अधिक मुश्किल चीज क्या लगती है? इस बारे में पूछे जाने पर अभिनेत्री ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को बताया, “दोनों अपने-अपने स्थान पर काफी मुश्किल हैं। कैमरे के सामने आप जो प्रदर्शन देते हैं, वह हमेशा कायम रहता है।”

परिणिति का कहना है कि दर्शकों के सामने लाइव प्रदर्शन पर आपके पास सिर्फ एक मौका होता है और इसमें आप गलतियां नहीं कर सकते। दोनों ही चीजों में चुनौतियां होती हैं और अभिनेत्री दोनों का आनंद लेती हैं।

‘ड्रीम टीम’ के दौरे को परिणिति ने अच्छा अनुभव बताया। इस दौरे में अभिनेत्री के साथ फिल्म निर्माता करण जौहर, रैपर बादशाह, अभिनेता वरूण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आदित्य राय कपूर, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी शामिल थीं।

उन्होंने कहा, “हम सब के बीच अच्छा तालमेल था। दौरे के अंत में हमने एक-दूसरे को गले लगाया और काफी याद किया। अभी भी हम एक-दूसरे से बात करते रहते हैं। यह मेरे अभी तक के अनुभवों में सबसे अच्छा रहा।”

परिणिति वर्तमान में आयुष्मान खुराना के साथ आगामी फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदु’ की शूटिंग में वयस्त है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493