कैमेरॉन डियाज क्या गर्भवती हैं?

लॉस एंजेलिस, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री कैमेरॉन डियाज एक तस्वीर में एक कोट की मदद से अपना पेट छिपाते नजर आ रही हैं। इसको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद वह पहली बार मां बनने जा रही हैं।

लॉस एंजेलिस, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री कैमेरॉन डियाज एक तस्वीर में एक कोट की मदद से अपना पेट छिपाते नजर आ रही हैं। इसको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद वह पहली बार मां बनने जा रही हैं।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, कैमेरॉन जिन्हें बेंजी मैड्डेन के साथ विवाह बंधन में बंधे एक साल से भी ज्यादा हो चुका है, एक सार्वजनिक स्थान पर अपने पेट के सामने अपने हाथों पर अपना नीला कोट रखे दिखाई दीं। लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि वह अपना पेट छिपाने की कोशिश कर रही थीं या अपने कोट को पहनना नहीं चाहती थीं, क्योंकि बाहर काफी गर्मी थी।

फोटोग्राफर्स के बीच में से गुजरते हुए वह बेहद आकर्षक दिखाई दे रही थीं, क्योंकि वह मुस्कुरा रही थीं।

मैड्डन से कैमेरॉन की पहली मुलाकात अपने घर में एक डिनर पार्टी में हुई थी। इस पार्टी में निकोल रिकी और जोल मैड्डन भी शामिल हुए थे।

कैमेरॉन और मैड्डन जनवरी, 2015 में विवाह बंधन में बंध गए थे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493