नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। भारत में म्यूच्युअल फंड के प्रमुख पंजीयक कंप्यूटर ऐज मैनेजमेंट सर्विसेस (कैम्स) ने कैम्स की वेबसाइट पर म्यूच्युअल फंड सिप शुरू करने के लिए ‘डिजीसिप’ की शुरुआत की घोषणा की।
कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि वितरकों और निवेशकों के लिए गति, आसानी और सुविधा के लिए डिजीसिप को एक कागज-रहित और त्वरित प्रक्रिया के रूप में बनाया गया है। डिजीसिप के माध्यम से लगाई गई सिप को केवल 7 कार्यदिवसों में ही शुरू किया जा सकता है, जिससे वर्तमान 30 दिनों की समय सीमा काफी हद तक घट जाएगी।
बयान में कहा गया कि डिजीसिप एक अभिनव तरीके से पहले से भरे हुए प्रपत्रों के साथ डेबिट अध्यादेश या नेट बैंकिंग जैसे इलेक्ट्रॉनिक भुगतान विकल्पों का उपयोग करता है। यह एप्लीकेशन ई अध्यादेश, ई-हस्ताक्षर सुविधा के साथ भुगतान की एक बेजोड़ व्यवस्था प्रदान करता है।
कैम्स के उप कार्यकारी अधिकारी अनुज कुमार ने बताया, “डिजीसिप निवेशकों और वितरकों की कठिनाइयों के बारे में कैम्स की गहरी समझ और उभरती प्रौद्योगिकी तथा सिप लगाने के अनुभव को रूपांतरित करने की बेहतर प्रक्रिया को अपनाने का परिणाम है। डिजीसिप से केवल सात व्यावसायिक दिनों में सिप शुरू करने का लाभ प्राप्त होगा। यह समाधान अधिकतम डिजिटल प्रक्रिया का उपयोग करेगी और सिप लगाने में लगने वाले समय और मेहनत घटाने के लिए पहले से मौजूद जानकारियों का लाभ उठाएगी।”
उन्होंने कहा कि डिजीसिप को वितरकों और निवेशकों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। वितरक अपने ग्राहकों के लिए केवल चार चरणों और निवेशकों से ओटीपी पर आधारित पुष्टि के जरिए बड़ी ही आसानी से नई सिप लगा सकते हैं। कैम्स द्वारा प्रदान की जा रही किसी भी फण्ड सेवा में जो निवेशक पहले से बने हुए हैं, वे पहले से भरी हुई प्रपत्र का इस्तेमाल कर सकते हैं और केवल कुछ क्लिक में ही सिप लगाने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं जबकि नए निवेशक आधार पर आधारित ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं और सिप शुरू कर सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath