कैरीफिशर के निधन पर हॉलीवुड हस्तियों ने जताया शोक

लॉस एंजेलिस, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। कैरी फिशर के निधन से हालीवुड हस्तियां सदमे में हैं। उन्होंने अभिनेत्री को ‘चमकता सितारा’ और ‘शानदार प्रतिभा’ करार दिया है।

फिशर को शुक्रवार को लंदन से लॉस एंजेलिस लौटते वक्त विमान में दिल का दौरा पड़ा था और चार दिन बाद मंगलवार को उनका निधन हो गया। वह 60 साल की थीं।

वेबसाइट ‘टेलीग्राफ डॉट यूके’ के मुताबिक, उनकी बेटी बिली लाउर्ड ने बाताय कि मंगलवार सुबह उनकी मां का निधन हो गया।

यह खबर फैलते ही मशहूर हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख व्यक्त किया।

स्टीवन स्पीलबर्ग : मैं हमेशा उनका मुरीद रहा। उनकी टिप्पणियां मुझे एक ही वक्त में हंसाने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर करती थीं। वह दोस्ती और वफादारी की प्रतिमूर्ती थीं। मैं उन्हें बहुत याद करूंगा।”

पीटर मैथ्यू : इस नुकसान को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। कैरी जहां भी जाती थीं, वह जगह रोशन हो जाती थी। मैं उन्हें बहुत याद करूंगा।

विलियम शैटनर : मैं उनके निधन के बारे में जानकर बेहद दुखी हूं। मैं हम लोगों के बीच हुए हंसी-मजाक की बातों को याद करूंगा। एक अद्भुत प्रतिभा और रोशनी बुझ गई।

जैक ब्राफ : आपकी आत्मा को शांति मिले। क्या प्रतिभा थीं! क्या साल है!

क्रिस इवांस : बहुत-बहुत दुखी हूं। धन्यवाद कैरी फिशर। कितना बड़ा नुकसान है!

सैमुएल एल. जैक्सन : हमारी ‘प्रिंसेस लिया’ के निधन से आकाशगंगा की रोशनी कम हो गई है। आपकी आत्मा को शांति मिले।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493