कैरी अंडरवुड घायल

नैशविले (अमेरिका), 13 नवंबर (आईएएनएस)। गायिका कैरी अंडरवुड अपने घर के बाहर गिरने से घायल हो गई हैं। गिरने से उनकी कलाई टूट गई और दूसरी जगह चोटें आई हैं।

यूएसमैगजिन डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, उनके प्रतिनिधि ने एक बयान में कहा, “शुक्रवार रात को कैरी अंडरवुड अपने घर से चंद कदमों की दूरी पर बड़ी जोर से गिरी।”

उन्होंने कहा, “हालांकि उन्हें ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गिरने के कारण उनकी कलाई टूट गई है और कुछ जगह कटने की चोटें आई हैं।”

गायिका के प्रतिनिधि ने कहा कि अेमिरकन आईडल की विजेता के 37 वर्षीय पति माइक फिशर उसी रात शहर में उनके पास वापस आ गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अंडरवुड ने फेसबुक और ट्विटर पर सर्मथन के लिए अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, “मैं कुछ समय में बिल्कुल ठीक हो जाउंगी। मुझे खुशी है कि मुझे दुनिया का सबसे अच्छा पति मिला है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493