कैरी अंडरवुड ने पति फिशर संग शादी की 8वीं सालगिरह मनाई

लॉस एंजेलिस, 11 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी गायिका कैरी अंडरवुड ने पति माइक फिशर के साथ शादी की आठवीं सालगिरह मनाई। फिशर ने इस बात पर हैरानी जताई कि वक्त कितनी जल्दी गुजर जाता है।

लॉस एंजेलिस, 11 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी गायिका कैरी अंडरवुड ने पति माइक फिशर के साथ शादी की आठवीं सालगिरह मनाई। फिशर ने इस बात पर हैरानी जताई कि वक्त कितनी जल्दी गुजर जाता है।

‘क्राइ प्रिटी’ गीत की गायिका कैरी अंडरवुड (35) ने अपने पति व पूर्व आइस हॉकी खिलाड़ी फिशर के साथ शादी की सालगिरह का जश्त मनाते हुए अपनी दो तस्वीरें मंगलवार को इंस्टाग्राम पर साझा की।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के मुताबिक, फिशर के तीन साल के बेटे आइजाह की मां अंडरवुड ने इस बात पर हैरानी जताई कि कैसे वक्त तेजी से गुजर गया और 2010 में हुई शादी के आठ साल पूरे हो गए।

अंडरवुड ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, “8 साल हो गए! समय कहां चला जाता है?”

उन्होंने कहा, “मैं आपको कल से भी ज्यादा आज प्यार करती हूं। हमें साथ में कई और साल बिताने हैं।”

इस जोड़े ने 10 जुलाई 2010 को 250 दोस्तों और पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में शादी रचाई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493