लॉस एंजेलिस, 11 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता जिम कैरी ने अपनी पूर्व प्रेमिका कैथरीना व्हाइट द्वारा आत्महत्या से पूर्व लिखे गए पत्र के कुछ अंश सार्वजनिक करने को लेकर मीडिया पर निशाना साधा है।
वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, कैरी ने कहा, “जब मैं हास्य कलाकार बनने के लिए हॉलीवुड आया था, तब मुझे जल्द ही पता चल गया था कि मीडिया को मेरी निजी जिंदगी की सूचनाएं डिनर के फ्री वाउचर की तरह बांटी जाएंगी।”
उन्होंने कहा, “मैंने कभी सपने में नहीं सोचा था कि मैं दुनिया में जिन लोगों से सबसे ज्यादा प्यार करता हूं, उनके नाम भी इसके मेन्यू में शामिल होंगे। बेहद शर्मनाक।”
व्हाइट ने पिछले साल कैरी से अलग होने के बाद आत्महत्या करने से पूर्व वह पत्र लिखा था।
पत्र में व्हाइट ने कैरी से माफी मांगते हुए लिखा था, “मैंने तीन दिन इस बात पर यकीन न करते हुए बिता दिए कि तुम यहां नहीं हो। मैं टूटे दिल के साथ जी सकती हूं और खुद को संभालने की कोशिश कर सकती हूं। लेकिन इस बार मेरी ऐसा करने की इच्छा नहीं है।”
dharmpath.com dharmpath