कैरी वाशिंगटन हमेशा से प्रेरणा रहीं : प्रियंका चोपड़ा

न्यूयॉर्क, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि ‘स्कैंडल’ अभिनेत्री कैरी वाशिंगटन उनके लिए हमेशा से प्रेरणा रही हैं।

प्रियंका और उनके मंगेतर निक जोनस शनिवार रात कैरी वाशिंगटन के ब्रॉडवे प्ले ‘अमेरिकन सन’ देखने पहुंचे थे।

‘स्कैंडल’ स्टार ने मंगलवार रात ट्वीट कर प्रियंका और निक के साथ तस्वीरें जारी की।

वाशिंगटन ने कैप्शन में लिखा,”शनिवार को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस से मिलकर अच्छा लगा। यहां आने के लिए शुक्रिया।”

इस पर प्रियंका ने लिखा, “कैरी वाशिंगटन आप अविश्वसनीय हैं और ‘अमेरिकन सन’ की टीम भी। हमारी मेहमाननवाजी और आपकी सलाह के लिए शुक्रिया। आप हमेशा से प्रेरणा रही हैं। हमेशा प्यार और शुभकामनाएं।”

उल्लेखनीय है कि 20 अक्टूबर को प्रियंका के दोस्तों और परिजनों ने प्रियंका को ब्राइल शावर पार्टी दी थी।

दोनों कथित तौर पर राजस्थान के मेहरानगढ़ में दिसंबर में शादी कर सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493