मुंबई, 26 जुलाई (आईएएनएस)। गायक-संगीतकार कैलाश खेर ने कहा कि जब गायक और संगीतकार विशाल ददलानी ने 2003 में जब उनसे ‘अल्लाह के बंदे’ गीत के लिए बात की थी, तो उन्हें ये सिर्फ एक मजाक लगा था।
कैलाश जल्द ही ‘इंडियन आयडल 10’ में नजर आने वाले हैं। इस शो में विशाल, अनु मलिक और नेहा कक्कड़ निर्णायक की भूमिका निभा रहे हैं।
एक बयान के अनुसार, शो की शूटिंग के दौरान विशाल को देखते ही कैलाश की यादें ताजा हो गईं। उन्होंने उस समय को याद किया जब उन्हें उनका पहला गाना विशाल-शेखर का मिला।
कैलाश ने कहा, “विशाल ने जब मुझे गाने के लिए बुलाया तो मैं अपनी ही दुनिया में था। मुझे लगा कि कोई मेरे साथ मजाक कर रहा है। जब मैं एक छोटे कमरे में सिर्फ एक हारमोनियम के साथ वह गाना रिकॉर्ड करने जा रहा था, मुझे तब भी संदेह था।”
उन्होंने कहा, “लेकिन जब 1.5 साल बाद गाना तैयार हुआ तो वह सब वास्तविक हुआ।”
dharmpath.com dharmpath