कैलिफोर्निया के जंगलों की आग के पीड़ितों की मदद करेंगे बीबर

लॉस एंजेलिस, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। गायक जस्टिन बीबर ने कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग से प्रभावित हुए लोगों की मदद की प्रतिबद्धता जताई है।

इस सप्ताह की शुरुआत में जंगलों में लगी आग से हजारों लोग बेघर हो गए।

‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, बीबर (23) ने शुक्रवार रात एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि वह इस त्रासदी से प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए धन जुटाने के लिए अपनी पूरी कोशिश करेंगे।

बीबर ने कहा, “मैं कुछ लोगों के साथ बातचीत करने जा रहा हूं और हम एक समाधान पर आगे बढ़ रहे हैं। जाहिर है मैं एक दमकलकर्मी नहीं हूं लेकिन मैं कुछ लोगों की मदद करने के तरीके तलाशने के लिए अपने संसाधनों का उपयोग कर सकता हूं। पैसा जुटाना या अन्य जिस भी तरह से भी हम यह कर सकते हैं करने का प्रयास करेंगे।”

बीबर ने इसके बाद पीड़ितों को आश्वासन दिया कि जरूरत पड़ने पर वह हर समय उनकी मदद के लिए तैयार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493