सैन होजे, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैप सेंटर में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह तकनीकी विशेषज्ञों के साथ कैलिफोर्निया में भारत की ‘चमकदार छवि’ देख रहे हैं।
मोदी ने यहां भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “मैं यहां 25 साल बाद आ रहा हूं। मैंने यहां बहुत से बदलाव देखे हैं। मैं कैलिफोर्निया में भारत की चमकदार छवि देख रहा हूं।”
उन्होंने कहा, “मैं लोगों की आंखों में एक चमक देख रहा हूं और कुछ बड़ा करने की चाह और सपने भी मुझे उनकी आंखों में दिखाई दे रहे हैं।”
dharmpath.com dharmpath