कॉटविलर, गैब्रिएला हर्स्ट ने इंटरनेशनल वूलमार्क पुरस्कार जीता

पेरिस, 24 जनवरी (आईएएनएस)। कॉटविलर और गैब्रिएला हस्र्ट क्रमश: पुरुष परिधान और महिला परिधान के लिए 2016/17 इंटरनेशनल वूलमार्क प्राइज (आईडब्ल्यूपी) के विजेता घोषित किए गए हैं। उन्हें पेरिस के पेलेइस डे टोक्यो में आयोजित खास कार्यक्रम में इस पुरस्कार से नवाजा गया। भारतीय डिजाइनर नचिकेत बार्वे और बूनीपन अंतिम राउंड तक पहुंचने में कामयाब रहे।

पेरिस में इंटरनेशनल वूलमार्क प्राइज की वापसी मूल पुरस्कार का सम्मान करता है, जिसे 1953 में अंतर्राष्ट्रीय ऊनी सचिवालय ने शुरू किया था। इस साल पहली बार मेंसवेयर (पुरुष परिधान) और वीमेंसवेयर (महिला परिधान) के लिए पुरस्कार कार्यक्रम एक साथ आयोजित हुए।

डिजाइनर बेन कॉटरेल और मैथ्यू डेंटी संयुक्त रूप से कॉटविलर के नाम से जाने जाते हैं।

मेंसवेयर पुरस्कार का विजेता तय करने के लिए निर्णायक मंडल में बिजनेस ऑफ फैशन के संस्थापक व सीईओ इमरान अहमद, डैज्ड मीडिया के सह-संस्थापक व सीईओ जेफरसन हैक, वोग पेरिस के उप संपादक ओलिवर लालेन आदि जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं।

वहीं वीमेंसवेयर की विजेता तय करने के लिए निर्णायकों में वोग जर्मनी की प्रधान संपादक क्रिश्चियन आर्प, फैशन डिजाइनर विक्टोरिया बेकहम, वीमेंसवेयर ते जनरल मैनेजर डेमियन बर्के जैसी हस्तियां मौजूद थीं।

कॉटलिवर ने पुरस्कार जीतने के बाद कहा, “इंटरनेशनल वूलमार्क प्राइज का विजेता बनने से हम जो कुछ भी करते हैं उसे यह वैश्विक दर्शकों के साथ साझा करने का यह अवसर प्रदान करता है, लेकिन हम दोनों के लिए इसकी महत्वपूर्ण बात यह रही कि हमें एक अलग मैटेरियल मेरिनो ऊन के साथ काम करने का अवसर मिला, क्योंकि हमें हमेशा तकनीक और विकास के साथ प्रयोग करने में दिलचस्पी रही है।”

अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने वाली गैब्रिएला हर्स्ट को उनके तकनीकी अन्वेषण और गुणवत्तापूर्ण रचनात्मक कौशल के लिए सराहा गया।

विक्टोरिया बेकहम ने गैब्रिएला की तारीफ करते हुए कहा कि वह जो कुछ भी करती हैं, उन्हें बेहद पसंद आता है। वह बहुत प्रतिभाशाली डिजाइनर हैं।

इस साल इस पुरस्कार के लिए 60 देशों के 75 से ज्यादा डिजाइनर नामित हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493