मुंबई, 15 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड दंपति काजोल और अजय देवगन फिल्म निर्माता करण जौहर के चर्चित चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में बातचीत के लिए शामिल होंगे।
शो के चल रहे छठे सीजन के एक एपिसोड में दोनों एक साथ दिखाई देंगे।
करण ने कार्यक्रम के शूट की एक तस्वीर गुरुवार को इंस्टाग्राम पर भी साझा की।
करण ने तस्वीर के साथ शीर्षक लिखा, “प्रतिभाशाली पति-पत्नी के साथ आज की कॉफी।”
काजोल और करण के बीच कुछ वक्त पहले मतभेद हो गए थे लेकिन उन्होंने उसे सुलझा लिया। काजोल ने ट्विटर पर पोस्ट के जरिए यह संदेश दिया।
शूट की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने कहा, “ऑल इज वेल”
dharmpath.com dharmpath