कॉमेडी मे अभिनय करियर काफी लंबा होता है : वीर दास

नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। कॉमेडियन-अभिनेता वीर दास का कहना है कि उन्हें फिल्मों में हास्यास्पद किरदारों में बंधने में कुछ गलत नहीं लगता, उनका मानना है कि हास्य कलाकारों का अभिनय करियर काफी लंबा होता है।

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें लगता है कि बॉलीवुड फिल्मों में कॉमेडियन्स को टाइपकास्ट कर देता है, वीर ने आईएएनएस कहा, “मुझे नहीं लगता कि यह केवल हिंदी सिनेमा के मामले में है। यह स्थिति हर क्षेत्र के सिनेमा में है। हास्य कलाकारों को हमेशा से फिल्मों और सीरीज में हास्य कलाकार के रूप में ही टाइपकास्ट किया जाता रहा है। मुझे इसमें कुछ भी गलत नजर नहीं आता।”

नेटफ्लिक्स के आगामी शो ‘लूजिंग इट’ में नजर आने को तैयार वीर ने कहा कि हास्य कलाकार अन्य शैलियों में भी जा सकते हैं।

उन्होंने कहा, “एडी मर्फी, बेन स्टिलर, अनुपम खेर या बोमन ईरानी जैसे लोग, ये ऐसे लोग हैं जिन्होंने कॉमेडी के साथ शुरुआत की, लेकिन नकारात्मक और सकारात्मक दोनों तरह की भूमिकाएं निभाने में सक्षम रहे। इसलिए, मुझे लगता है कि सेक्सी बॉय के एक्टिंग करियर की तुलना में कॉमेडी एक्टिंग करियर की उम्र लंबी है।”

वीर वर्ष 2019 में ‘गो गोआ गोन’ के सीक्वल की शूटिंग शुरू करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493