कॉमेडी ‘यूरोविजन’ में विल फेरेल के साथ दिखेंगी डेमी लोवाटो

लॉस एंजेल्स, 22 अगस्त (आईएएनएस)। गायिका डेमी लोवाटो नेटफ्लिक्स के आगामी कॉमेडी फिल्म ‘यूरोविजन’ में नजर आएंगी।

वेराइटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता विल फेरेल ने एंड्रयू स्टीली के साथ मिलकर इस फिल्म की कहानी लिखी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर यह घोषणा की। अपने पोस्ट में उन्होंने लोवाटो को ‘होममेड’ केक साथ हैप्पी बर्थडे की मुबारकवाद दी।

इस कॉमेडी फिल्म में फेरेल, रचेल मैकएडम्स और पियर्स ब्रासनन भी नजर आएंगे। यह लोवाटो की 2010 में आई “कैम्प रॉक 2 : द फाइनल जैम” के बाद पहली लाइव-एक्शन फिल्म होगी।

ब्रासनन इस फिल्म में फेरेल के पिता की भूमिका में दिखेंगे।

इस फिल्म का निर्देशन डेविड डोबकिन कर रहे हैं, जिन्होंने ‘वेडिंग क्रैशर्स’ का निर्देशन किया था। इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल इंग्लैंड और आइसलैंड में चल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493