चेन्नई, 14 नवंबर (आईएएनएस)। सरकारी बैंक कॉरपोरेशन बैंक का दूसरी तिमाही का मुनाफा बढ़कर 206.28 करोड़ रुपये हो गया है। बैंक ने सोमवार को यह जानकारी दी।
चेन्नई, 14 नवंबर (आईएएनएस)। सरकारी बैंक कॉरपोरेशन बैंक का दूसरी तिमाही का मुनाफा बढ़कर 206.28 करोड़ रुपये हो गया है। बैंक ने सोमवार को यह जानकारी दी।
बीएसई में दाखिल की गई अपनी रिपोर्ट में बैंक ने कहा कि उसे सितंबर में खत्म हुई तिमाही में 206.28 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 188.60 करोड़ रुपये थी।
समीक्षाधीन अवधि में बैंक की कुल आय बढ़कर 5,750.61 करोड़ रुपये हो गई, जबकि वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही के दौरान यह 5,434.65 करोड़ रुपये थी।
dharmpath.com dharmpath